कालसी। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 161 छात्र-छात्राओं ने आवासीय विद्यालयों के लिए संपन्न हुई प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। जिसमें शिव नादर फाउंडेशन की ओर से संचालित विद्याज्ञान अकेडमी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में 21, जवाहर नवोदय विद्यालय में 11, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में दो, हिम ज्योति फाउंडेशन विद्यालय देहरादून में 10, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में 39, सुरेंद्र राकेश आवासीय विद्यालय हरिद्वार में 39 और एकलव्य आवासीय विद्यालय में 39 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने बताया कि शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है जो इतने बड़े पैमाने पर छात्रों का चयन आवासीय विद्यालयों के लिए हुआ है। संवाद