प्राचीन श्री शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए। ढोल-दमाऊ और बैंड-बाजों की धुन पर लोग जमकर थिरके। शोभायात्रा में नंदा राजजात की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में पर्यावरण का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को चार हजार पौधे वितरित किए गए।
मंगलवार को धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत भरत गिरी महाराज व कृष्ण गिरी महाराज ने किया। शोभायात्रा की अगुवाई 51 मोटर साइकिलों पर सवार हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने की। मंदिर की ध्वज पताका लहराते हुए घुड़सवार यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। उनके पीछे दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता, गोर्वधन सरस्वती शिशु मंदिर इंटर के छात्र जय श्री राम का जयघोष करते हुए चल रहे थे। वहीं, गुजराती परिवेश में महिलाओं ने डांडिया नृत्य पेश किया। यात्रा आराघर से होते हुए नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक होकर एलआईसी बिल्डिंग होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की ओर से स्टॉल लगाकर जलपान वितरित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक सीताराम भट्ट ने बताया कि बुधवार से मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। कथा वाचन आचार्य नत्थू प्रसाद उनियाल करेंगे। साथ ही 23 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 25 को गोवर्धन पूजा और 26 को कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के अलावा गुल्लक का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।
शोभायात्रा में प्रधान देवेंद्र अग्रवाल, आत्माराम शर्मा, मदन गोपाल, जयप्रकाश बंसल, दीपक वर्मा, विवेक शर्मा, राजकुमार वर्मा, व्रिकम सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
---
झांकी से दिया देशप्रेम का संदेश
शोभायात्रा में झांकियों से देशप्रेम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार के कलाकारों ने भगवान गणेश, राम दरबार, महाभारत युद्ध, जामवंत, हनुमान, वानर सेना, राधा-कृष्ण, शिव-बरात, देवी द्वारा महिषासुर संहार आदि की झांकियां प्रस्तुत कीं। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से प्रस्तुत भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल झा?
धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल झा?
प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।
शोभायात्रा में सजाई गई नंदी पर बैठे भगवान शिव की झांकी।
धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कलशयात्रा में शामिल महिलाएं।
धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में भोलेनाथ