फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्थापना दिवस पर मेधावी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना कॉलोनी में राठ जन विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें 25 दिसंबर को समिति के 23वें स्थापना दिवस पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में होने वाले कार्यक्रम की चर्चा की गई। महासचिव पुरुषोतम ममगाईं ने कहा कि राठ क्षेत्र के विकास खंड थलीसैंण एवं पाबौ के अंतर्गत सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर गोविंद रावत, मेहरबान सिंह गुसांई, आनंद सिंह रावत, राकेश खंकरियाल, महेश खंकरियाल, दिवान सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




एक्साइज ड्यूटी शून्य कर न्यूनतम हो जीएसटी

चकराता रोड पर आरजीएम प्लाजा स्थित उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के कार्यालय पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री व महानगर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार चार श्रम संहिताओं को लाकर उसकी आड़ में मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स पर लागू एकमात्र कानून सेल्स प्रमोशन इम्प्लाइज एक्ट 1976 को समाप्त कर दवा कंपनी मालिकों को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स को उत्पीड़ित करने की छूट देकर कानून के दायरे से बाहर लाना चाहती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि दवाओं पर एक्साइज ड्यूटी शून्य कर जीएसटी को भी न्यूनतम कर देना चाहिए ताकि आम जनता को दवाएं सस्ते दामों पर मिल सके। इस मौके पर मिनेश शर्मा, प्रमोद उनियाल, मनोज रावत, अंकुर राजपूत, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें