फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग तीर्थयात्रियों से गुलजार हुआ बदरीधाम

Sun, 28 Sep 2014 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
'मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ' योजना के तहत बदरीनाथ धाम पहुंच रहे बुजुर्ग तीर्थयात्रियों से धाम इन दिनों गुलजार है। रविवार को गोपेश्वर, टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी से योजना के तहत करीब 150 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे।
विज्ञापन


65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग ही
गोपेश्वर में 31 तीर्थयात्रियों को जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा और जीएमवीएन के प्रबंधक चंदन सिंह कंडारी ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को धाम के लिए रवाना किया।

यात्रियों के साथ गाइड के रूप में पर्यटन विभाग के कर्मचारी रमेश पुरोहित को भेजा गया है। योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को ही धाम जाने का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बुजुर्गों में सुकून
तीर्थयात्री पार्वती वशिष्ठ, अनसूया प्रसाद वशिष्ठ, सुखरी देवी, इंद्र सिंह, भगवती प्रसाद, अवतार सिंह, बुद्धि सिंह, मातबर सिंह, शिव सिंह, मदन सिंह, मोहन सिंह, बलवंत, कुंदन सिंह, दलीप सिंह दानू, संग्राम लाल, अब्बल सिंह और बचन सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से चलाई गई यह योजना सुकून देने वाली है।

व्यापारियों में खुशी
इससे बदरीनाथ यात्रा रूट के व्यापारियों में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत सुधारने के लिए मजबूत कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने प्रतिवर्ष यात्राकाल में बुजुर्गों के लिए यह योजना संचालित करने की बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें