फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई से डिप्रेशन में चला गया मर्चेंट नेवी अधिकारी और गले लगा ली मौत, सुसाइड नोट में लिखा था ये

Mon, 01 Apr 2019 09:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

‘...भैया मां को मत बताना कि मैंने आत्महत्या की है। उन्हें केवल इतना बताना कि मेरी मौत एक एक्सीडेंट में हुई है। आत्महत्या के बारे में मां को पता चलेगा तो वह टूट जाएगी’। यह सब बातें सरवण ने अपने सुसाइड नोट में लिखी है। जो मर्चेंट नेवी में अधिकारी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घरवालों को जल्दी उसकी मौत का पता न चले, शायद इसलिए उसने घर से 2000 किलोमीटर दूर देहरादून को अपनी आत्महत्या के लिए भी चुना। पुलिस की मानें तो सुसाइड नोट में लिखी बातों से पता चलता है कि शायद सरवण घरवालों की पसंद से शादी नहीं करना चाहता था।

'रिश्ते और सगाई के बाद से ही डिप्रेशन का शिकार हो गया'

उसने खुद लिखा कि ‘वह रिश्ते और सगाई के बाद से ही डिप्रेशन का शिकार हो गया है। उसने कई बार सोचा कि शायद शादी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा, मगर ऐसा नहीं लग रहा है’।

आगे वह अपने भाई के नाम सुसाइड नोट में लिखता है कि ‘भाई, वह उस लड़की से भी आत्महत्या के बारे में जिक्र न करना जिससे उसकी शादी तय हुई है’। उसने लड़की का नाम भी सुसाइड नोट में लिखा है।

शायद सरवण अरेंज मैरिज नहीं करना चाहता था

इन्हीं सब बातों से माना जा रहा है कि शायद सरवण अरेंज मैरिज नहीं करना चाहता था। उसने लिखा है कि ‘घर से आते वक्त कई बार उसने सोचा कि मैं जान दे दूं। लेकिन, कई बार जीने का भी मन किया।

हालांकि, देहरादून आकर जब वह कमरे में लेटा तो पूरा मन बना लिया कि अब इस दुनिया में नहीं रहना है। भाई, मां को पता नहीं चलना चाहिए कि मैंने आत्महत्या की है। उन्हें केवल इतना बताना कि मेरी मौत एक एक्सीडेंट में हुई है’। 

देहरादून में आकर आत्महत्या कर ली

बता दें कि सरवण ने देहरादून में आकर आत्महत्या कर ली। शव त्यागी रोड स्थित एक होटल के कमरे में लटका मिला है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। बताया जा रहा है युवक मर्चेंट नेवी में अधिकारी था।

युवक की पहचान सरवण महेंद्र कर (पुत्र एनआर महेंद्र कर निवासी सलीम नगर, हैदराबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक ने शनिवार को त्यागी रोड स्थित एक होटल में कमरा बुक कराया था। रविवार सुबह उसे कमरा खाली करना था।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उसके बाद होटल कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। अंदर देखा तो सरवण फंदे पर झूल रहा था।

होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो अंग्रेजी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने खुद को डिप्रेशन का शिकार होना बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें