Merchant Navy captain Kunal Unniyal
- फोटो : amar ujala
देहरादून के युवा मर्चेंट नेवी कैप्टन कुणाल उनियाल की कविताएं अब लंदन तक धमाल मचा रही हैं। उनका नया कविता संग्रह ‘स्पैरॉव्स इन द मिरर’ अब कई विदेशी भाषाओं में रिलीज होने जा रहा है।
कुणाल इससे पहले भी अपनी कविताओं से दुनिया में धमाल मचा चुके हैं। हाल ही में सीएम हरीश रावत ने उनकी कविता संग्रह ‘मैं तुला हूं’ रिलीज किया है।
मूलरूप से टिहरी के टिंगरी गांव और दून में सहस्त्रधारा रोड निवासी कुणाल ने सेंट थॉमस स्कूल से 12वीं करने के बाद मर्चेंट नेवी की राह चुनी। समंदर की लहरों के बीच वहां की तन्हाईयां और समंदर की कल-कल करती ध्वनि ने कुणाल को कविताएं करने का जज्बा दिया।
सबसे पहले उन्होंने कविताओं को एक पुस्तक ‘कुछ ख्वाब सागर से’ का रूप दिया। 2015 में इंटरनेशनल फिल्म एंड लिटरेरी फेस्टिवल में निर्देशक सुधीर मिश्रा ने उनकी कविताओं का संग्रह ‘अनआंसर्ड’ का विमोचन किया। इन कविताओं का फ्रेंच अनुवाद फ्रांस के बुक स्टोर्स पर उपलब्ध हुआ।
हाल ही में कुणाल का कविता संग्रह मैं तुला हूं सीएम हरीश रावत ने रिलीज किया। उन्होंने कुणाल की कविताओं की जमकर तारीफ की। इस कविता संग्रह से कुणाल का नोमिनेशन साहित्य अकादमी के पुरस्कार के लिए भी हुआ है। अब कुणाल की कविताओं का नया संग्रह स्पैरॉव्स इन द मिरर लंदन सहित कई जगहों पर रिलीज होने जा रहा है।
कुणाल ने बताया कि इस कविता संग्रह का अनुवाद इटैलियन भाषा में भी हुआ है। कुणाल ने बताया कि जल्द ही जर्नी टू द नेक्स्ट लेवल नॉवेल रिलीज होने जा रहा है। इसके राइट्स रोमन बुक्स ने खरीद लिए हैं। इसमें मौत के बाद की कहानी को पेश किया गया है।