देहरादून। दून अस्पताल में पीआरओ कक्ष में वार्ड आया के रूप में काम कर रही महिला ने एक सुपरवाइजर पर मानसिक उत्पीड़न करने और नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह पीआरओ कक्ष में वार्ड आया के रूप में काम कर रही हैं। बुधवार को उन्हें वार्ड 7-8 में भेजा गया। वहां स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से वजनदार पेटी नहीं उठा पाईं। इसको लेकर सुपरवाइजर ने नौकरी से निकालने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि मजबूरन महिला आयोग या सीएम पोर्टल पर शिकायत करनी होगी। संवाद