फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चैंपियन का बेटा बोला- 30 तक व्यस्त हूं, इसके बाद होगी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। दो दिनों से पुलिस का सामना करने से बच रहा पूर्व विधायक चैंपियन का बेटा दिव्यप्रताप तीसरे दिन वीडियो कॉल पर हाजिर हुआ। उसने कहा कि वह अभी 30 नवंबर तक व्यस्त है इसके बाद बात करेगा। आरोपी इस समय हरियाणा स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स साइंस सेंटर में है। पुलिस के मुताबिक वह अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रशिक्षण ले रहा है।
14 नवंबर की रात राजपुर रोड इलाके में चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप और पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन बीच विवाद हो गया था। इससे गुस्साए चैंपियन के बेटे ने कार में सवार आर. यशोवर्धन और उसके चालक की जमकर पिटाई की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पिटाई के दौरान आरोपी के हाथ में पिस्तौल भी दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर तीन दिनों में हाजिर होने के लिए कहा था। उसे बृहस्पतिवार तक का समय दिया गया था। दो दिन के इंतजार के बाद आरोपी तीसरे दिन यानि बृहस्पतिवार को वीडियोकॉल के माध्यम से हाजिर हुआ। इस दौरान जहां पर आरोपी प्रशिक्षण ले रहा है, उस संस्था के प्रबंधन ने भी एसएसपी से बात कर भौतिक रूप से शामिल होने के लिए 30 तारीख तक का समय मांगा है।
आरोपी ने विवेचक को वीडियो कॉल पर दिए बयान में कहा कि जिस कार सवार लोगों से विवाद हुआ था वे बार-बार हॉर्न दिए जाने के बाद भी साइड नहीं दे रहे थे। उसने यह भी कहा कि मारपीट सिर्फ कार चालक के साथ की थी।
विज्ञापन

उसने कार में सवार पीड़ित आर. यशोवर्धन के साथ किसी भी तरह की मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार से इंकार किया है। उसने कहा कि वह जल्द ही राजपुर थाने पहुंचकर भौतिक रूप से अपने बयान दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें