पुलिस ने युवती का फोन कर परेशान करने और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं।
जानकारी के मुताबिक तेलीवाला धनौरी गांव निवासी एक युवती को रुड़की निवासी कोई युवक पिछले काफी दिनों से फोन कर परेशान कर रहा था।
युवती के परिजनों ने युवक का विरोध किया तो उसने युवती को जान से मार देने की धमकी दे डाली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली रुड़की पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए कई जगह छापे मारे हैं, आरोपी की तलाश जारी है।