जर्जर हो चुके बिजली के पोल को बदलने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने यूपीसीएल के सहायक अभियंता मनोज कंडवाल को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
ज्ञापन में कहा कि वार्ड-9 में संजय कुमार के घर के पास बिजली का पोल जर्जर हाल है। बारिश के चलते पोल झुक गया है। पोल के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। करंट फैलने का भी खतरा बना हुआ है। जनहित को देखते हुए उसके स्थान पर नया पोल लगाया जाना जरूरी है। कहा कि इसे लेकर पूर्व में भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने वालों में अमन गुसाई, संतराम थापा, मनीष गुसाई, दिनेश दत्ता, अंशु बिंजोला, रोहित चौहान शामिल रहे। संवाद