स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की डीएवी इकाई के छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य को विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। एसएफआई के राज्य सचिव हिमांशु चौहान ने बताया कि हाल ही में महाविद्यालय की दीवार गिरने से सुष्मिता तोमर की मौत हुई थी, जिससे हम अभी तक सचेत नहीं हुए। फेडरेशन के जिला सचिव व डीएवी महाविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोनाली नेगी ने बताया की दूसरे व चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट अभी तक नहीं आया है, इस कारण छात्रों का प्रवेश नहीं हो पाया है। हाल ही में एमए, एमकॉम, एमएससी, बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रवेश हुए हैं और उनका पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने महाविद्यालय में खस्ता दीवार एवं भवनों का पुनर्निर्माण, दूसरे और चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों को जल्द जारी करने, गर्ल्स कॉमन रूम में सेनेटरी पैड की व्यवस्था कराने की मांग की। इस अवसर पर डीएवी इकाई के पीयूष मुनियाल, मुकुल कुमार, करीना, कनिका, शालिनी, कुमकुम, नैना, आर्यन, शुभम, अखिलेश, मयंक, प्रदीप आदि मौजूद रहे।