फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः कश्मीर से लापता जवान लापता जवान का पता लगाने को केंद्र को भेजा ज्ञापन

Thu, 30 Jan 2020 10:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान मंच ने केंद्र को प्रेषित किया ज्ञापन
विज्ञापन
हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर से लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का अभी तक पता नहीं लगाने पर गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान मंच ने परेड ग्राउंड में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें खोजकर वापस लाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से केंद्र को ज्ञापन प्रेषित किया। 

विज्ञापन


राजेंद्र सिंह नेगी 18वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। विगत 8 जनवरी से वे लापता हैं। उन्हें खोजकर वापस लाने के लिए बृहस्पतिवार को राजधानी गैरसैंण अभियान मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने हिंदी भवन स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इतने दिन के बाद भी जवान का पता नहीं चल पाया है।

सेना की ओर से परिजनों को कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है। जिसके कारण परिजन परेशान हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से कें द्र को ज्ञापन प्रेषित कर उन्होंने खोजने की मांग की। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती, रघुवर सिंह बिष्ट, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, मनोज ध्यानी, विजय सिंह रावत, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, इंदु नौडियाल, पीसी थपलियाल, अंकित बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, सोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव सेना ने फुंका केंद्र का पुतला

प्रेमनगर, सैनिक कॉलोनी अंबीवाला निवासी हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का अभी तक सुराग न लग पाने से शिव सैनिकों में रोष है। उन्होंने केंद्र सरकार पर सैनिक को ढूंढने में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए लैंसडौन चौक पर प्रदर्शन किया और पुतला फुंका। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव ने कहा कि सरकार ने अभी तक उन्हें खोजने में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

जिला महासचिव शिव नारायण ने कहा कि यदि समय रहते उनकी तलाश शुरू हो जाती तो अभी तक पता चल जाता। चेतावनी दी यदि ढूंढने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान मनोज सरीन, शामेंद्र मल्ल,  गौरव कुमार, दर्शन डोभाल, मंजीत भट्ट, विकास सिंह, विजय गुलाटी, रोहित बेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें