फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अक्षत चावल पैक किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजित अक्षत वितरण समिति के सदस्य रविवार को शिव मंदिर पर एकत्रित हुए। उन्होंने सफेद रंग के लिफाफे में अक्षत चावल पैक किए। संजय सहगल और मनीष नेगी ने बताया कि एक जनवरी से चावलाें को टोलियों के माध्यम से नगर के प्रत्येक घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके शेखर बंसल, रमेश ढौंडियाल, अमित तोमर सूरज कुमार, आयुष, संदीप, यशिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iगुरु की महिमा के बारे में बतायाI

संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर भंडारा हुआ। भजनों के माध्यम से परमात्मा और गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। ब्रांच मुखी नरेंद्र राठौर ने कहा कि परमात्मा सर्वव्यापी है। इसे किसी ने नहीं देखा, लेकिन गुरु के बताए रास्ते पर चलकर इसके साक्षात दर्शन किए जा सकते हैं। उन्होंने गुरु की महिमा के बारे में बताया। संत निरंकारी मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि मिशन शांति और सद्भाव का संदेश देता है।





Iवाॅलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभI



यूथ एवं ईको क्लब लक्खनवाला में दो दिवसीय वाॅलीबाल टूर्नामेंट का उद्धाटन विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की 12 से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन लक्खनवाला, बैरागीवाला, खुशहालपुर ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें