फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज की फिरकी में फंसी मेघालय की टीम 272 रनों से हारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दून में चल रहे 40वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को दो लीग मैच खेले गए। मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन और इंडियन रेलवेज की टीम के बीच खेला गया पहला मैच एकतरफा रहा। रेलवेज के गेंदबाज राज चौधरी की फिरकी भरी गेंदबाजी में मेघालय की टीम ऐसी फंसी कि 272 रनों से मैच हार गई। राज ने आठ ओवर में 26 रन देकर छह विकेट चटकाए। साथ ही दो ओवर मेडन रहे।



छिद्दरवाला स्थित एक निजी क्रिकेट अकेडमी के मैदान में खेले गए मैच में मेघालय की टीम ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रेलवेज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 340 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए साइब युवराज ने 102 गेंदों में दो छक्के और 10 चौकों के दम पर 109 रनों की शतकीय पारी खेली। जबकि सूरज आहूजा ने 83 और अथर्व करुलकर ने 67 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय की टीम कोई खास असर नहीं दिखा पाई और 24.1 ओवर में 68 रनों पर सिमटने के साथ 272 रनों से मैच हार गई। आलम यह रहा कि टीम के तीन खिलाड़ी शून्य और दो खिलाड़ी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रेलवेज के लिए राज के अलावा सागर और संजय कुमार दो-दो विकेट लेने में कामयाब हुए।



-

दूसरी बार चला कोलकाता के दीपक का जादू, हैदराबाद को हराया



दिन का दूसरा मैच हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन और एएमएस कोलकाता की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में दीपक पुनिया की बल्लेबाजी का जादू ऐसा चला कि हैदराबाद की टीम तीन विकेट से मैच हार गई। इससे पहले 25 मई को मेघालय के साथ हुए कोलकाता के मुकाबले में भी कोलकाता के धुरंधरों ने 86 रनों से मैच जीत लिया था।
विज्ञापन


सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में खेले गए मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। टीम के लिए सबसे अधिक पारस राज ने 83 रन बनाए। जबकि वरुण गौड़ ने 76, तन्मय अग्रवाल ने 51 रनों का योगदान दिया। कोलकाता के लिए अर्नव ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने 48.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कप्तान दीपक पुनिया ने चार छक्के और छह चौकों के दम पर सबसे ज्यादा 73 रनों की नाबाद पारी खेली। ध्रुव सिंह ने 60, सुमित कुमार ने 36 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें