I117 अभिभावकों ने सीबीएसई से संबद्ध रखे जाने पर जताई सहमति
I
Iअभिभावकों के विरोध के चलते फिर से आयोजित की गई थी बैठकI
अटल उत्कृष्ट जौनसार बावर राजकीय इंटर कॉलेज साहिया को सीबीएसई या फिर उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध किए जाने को लेकर आयोजित बैठक में खंड शिक्षाधिकारी के न पहुंचने पर अभिभावक भड़क गए। उन्होंने बीईओ के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। बीईओ पर हीलाहवाली का आरोप लगाया।
कहा कि पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से बीईओ से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया था। बावजूद वे बैठक में नहीं आए। बीती 7 अक्टूबर को भी इसी संबंध में बैठक का आयोजन किया गया था। तब बहुत कम संख्या में अभिभावक बैठक में पहुंचे थे।
अभिभावकों का आरोप था कि गुपचुप तरीके से बैठक बुलाई गई और विद्यालय को उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया। दोबारा बैठक न बुलाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिस पर बुधवार को फिर से बैठक बुलाई गई थी। बैठक में 117 अभिभावकों ने विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड और 21 अभिभावकों ने उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध रखने पर सहमति जताई।
प्रधानाचार्य जसवंत सिंह बंगारी ने बताया कि अभिभावकों के बहुमत से लिए गए निर्णय से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएग। इस मौके पर अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल तोमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, ग्राम प्रधान नीलम संवाई, उपप्रधान अमन कौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौहान, सुनीता गर्ग, ललिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
बीईओ भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जरूरी कार्यों को लेकर बैठक थी, जिसके कारण शामिल नहीं हो पाए। बैठक का उद्देश्य पूरा हो गया। अभिभावकों का मत ले लिया गया है। उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।