फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों पर 31 जुलाई को मंथन, नौ सदस्यीय कमेटी फाइनल 

Wed, 25 Jul 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रिकेट कांसेंसस कमेटी (यूसीसीसी ) की बैठक की तारीख और एजेंडा सुप्रीमकोर्ट की ओर से नियुक्त क्रिकेट प्रशासक समिति (सीओए) ने तय कर दिया है। 31 जुलाई को देहरादून के एक होटल में प्रो. रत्नाकर सेट्टी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में नौ सदस्यीय कमेटी प्रदेश की क्रिकेट टीमों और बोर्ड के घरेलू टूर्नामेंट पर खेलने को लेकर चर्चा करेगी। 

विज्ञापन


सीओए की ओर से इस संबंध में 25 जुलाई को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर यूसीसीसी में शामिल सदस्यों को मेल भेजकर दिन, समय, बैठक स्थल और एजेंडा की सूचना भेजी गई है। नौ सदस्यों में से आठ नाम पहले से स्पष्ट थे। नौवें सदस्य के रूप में नया नाम बीसीसीआई के फाइनेंस एक्सपर्ट रोचित मेहरोत्रा का नाम शामिल किया गया है। मालूम हो कि 18 जून 2018 को सीओए की पहल पर प्रदेश में कार्यरत चारों एसोसिएशन ने समन्वय कमेटी पर हामी भरी थी, जिसके बाद नौ सदस्यीय कमेटी के लिए नाम मांगे गए थे। 

यूसीसीसी के सदस्य 
1-प्रो. रत्नाकर सेट्टी     संयोजक बीसीसीआई 
2-रोचित मेहरोत्रा     फाइनेंस एक्सपर्ट 
3-प्रदीप सिंह         उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन 
4-चंद्रकांत आर्य         उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन 
5-हीरा सिंह बिष्ट     क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड 
6-माहिम वर्मा         क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड 
7-संजय गुंसाई         युनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन
8-दिव्य नौटियाल     उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन 
9-बलराज पासी        उत्तराखंड सरकार 

खेल मंत्री से क्रिकेट पर की चर्चा
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सेकेट्री और यूसीसीसी में बतौर सदस्य शामिल दिव्य नौटियाल ने बुधवार को अपनी एसोसिएशन के सदस्यों के साथ खेल मंत्री अरविंद पांडे से मुलाकात की। आधे घंटे की बातचीत के दौरान प्रदेश में क्रिकेट के लिए बेहतर माहौल बनाने पर चर्चा हुई। मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि अब जो कुछ भी करना है यूसीसीसी को करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें