फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पंचायतों की समस्याओं के समाधान व सशक्तिकरण के लिए हुई बैठक

Thu, 08 Oct 2026 11:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरपुर, हुकूमतपुर स्थित कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी संजय कुमार के निवास पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों की समस्याएं और उनके समाधान के साथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में उत्तराखंड समनव्यक ठाकुर हीरा पाल, उत्तराखंड महासचिव बालेंद्र सजवाण, पूर्व प्रधान बेबी रानी, पूर्व प्रधान सुंदर थापा आदि मौजूद रहे।बैठक में उत्तराखंड प्रदेश की पंचायतों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मनरेगा योजना का नाम बदलकर बीवीजीरामजी योजना किए जाने और योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पंचायतों को अधिक मजबूत और अधिकार संपन्न बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार करने, ग्रामीण स्तर पर पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र, गोविंद, हर्ष कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार, हारून, दासीराम, सुवेंद्र कुमार, जवाहर सिंह, सुखवीर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



जावेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें