फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ब्रह्मलीन श्रीमहंत इंदिरेश चरण दास महाराज के महानिर्वाण दिवस पर श्री दरबार साहिब में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का संगम दिखा। यहां पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। कई जगहों से आई संगत ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका।
विज्ञापन


श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने बुधवार को श्री झंडे जी पर विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की और गुरु ब्रह्मलीन श्रीमहंत इंदिरेश चरण दास महाराज को याद किया। यहां संगत ने मत्था टेककर श्रीमहंत इंदिरेश चरण दास महाराज के बताए सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा श्री दरबार साहिब परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 101 यूनिट रक्तदान हुआ। यहां पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से पहुंची संगत ने गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि महानिर्वाण दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि गुरु की शिक्षाओं को आत्मसात करने का पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें