फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों का ईमानदारी के साथ पालन करें दवाई विक्रेता : सुधीर कुमार

विज्ञापन
कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में उप​स्थित दवाई विक्रेता व औष​धि विभाग के अ​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
- केमिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में बोले सहायक औषधि निरीक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। केमिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में सहायक औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि दवाई का कारोबार बेहद संवेदनशील व्यापार है। सभी विक्रेताओं को मानकों का ईमानदारी के साथ पालन करना चाहिए। उन्होंने केमिस्टों से अपील करते हुए कहा कि औषधि अधिनियम एवं विभागीय नियमों का पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पालन करें। गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं मानक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक दवा विक्रेता की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। विभाग का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं बल्कि व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करके नियमों के प्रति उनमें जागरूकता बढ़ाना है। मुख्य अतिथि व एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गर्ग ने संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही दवा व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान करा सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानवेंद्र राणा, औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी, देहरादून जिला अध्यक्ष मनीष नंदा, जिला महामंत्री देहरादून सुभाष सकलानी, उमाकांत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कुंवरजीत भंडारी, डॉ. एनपी राणा, डॉ. नरदेव शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें