फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा फैक्ट्री में आग, करोड़ों का माल राख

Wed, 22 Jan 2014 10:51 PM IST
अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में मक्खनपुर के पास एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अफरातफरी के बीच दमकल की छह गाड़ियां देर शाम तक आग बुझाने के प्रयास में जुटी रहीं।
विज्ञापन


पानी डालने की जगह नहीं मिलने के कारण फायरकर्मी कई घंटे तक जूझते रहे। बाद में जेसीबी से एक दीवार तुड़वाकर रास्ता बनाया गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

दोपहर में लगी आग
दिल्ली-दून हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पोरोलैब दवा फैक्ट्री में बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे पहली मंजिल पर बने पैकिंग रूम में अचानक आग लग गई। कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागे। कुछ देर में ही फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आसपास की फैक्ट्री से पानी के पाइप लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

दमकलकर्मियों को आई मुश्किल
सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। लक्सर और हरिद्वार से भी फायर टेंडर मंगाए गए। आग की तेज लपटों के कारण दमकलकर्मी ऊपर नहीं चढ़ पा रहे थे। बाद में जेसीबी मंगाकर पहली मंजिल की दीवार तोड़ी गई, तब जाकर पानी डाला जा सका।

कड़ी मशक्कत के बाद देर रात को आग पर काबू पाया जा सका। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्ट्री के एचआर सुनील शर्मा का कहना है कि आग में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


एसडीएम प्रत्यूष सिंह ओर सीओ रेणु लोहानी ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों और नुकसान के बारे में जानकारी ली।

पूरी तरह जल गया गोदाम
आग में पैकिंग स्थल के अलावा गोदाम पूरी तरह जल गया है, जिसमें लाखों की दवाएं रखी थी। आग की लपटों के कारण बिल्डिंग गिरने की आशंका भी बन रही है।

दूसरी फैक्ट्रियां भी रही प्रभावित
पोरोलैब दवा फैक्ट्री में आग के कारण उससे सटी दूसरी फैक्ट्रियों में आग फैलने के डर से हड़कंप मचा रहा। इन फैक्ट्रियों में कामकाज बंद हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें