नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायकर्ता के अनुसार वह पटेलनगर क्षेत्र में किराये के घर में रहता है। उसकी 16 वर्ष की बेटी भी साथ में रहती है। लखीमपुरखीरी निवासी एक युवक उसके पीछे पड़ा रहता था। बीते दिनों पता चला कि उनकी बेटी अचानक गायब हो गई है। पड़ताल की तो पता चला कि उसे युवक अपने साथ ले गया है। खोजबीन की तो उनकी बेटी रेलवे स्टेशन पर मिली। बेटी ने पिता को बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।