फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नशे की दवाएं बेचने वाले मेडिकल संचालक को NCB ने किया गिरफ्तार, 1010 गोलियां और 32 कैप्सूल बरामद

Wed, 03 May 2023 02:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

असिस्टेंट डायरेक्टर एनसीबी देवानंद ने बताया कि कई दिनों से प्रेमनगर में नशे की दवाओं की बिक्री की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन
नशे की दवा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की दवाएं बेचने के आरोप में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने प्रेमनगर से एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मेडिकल स्टोर से 1010 नशे की गोलियां और 32 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। आरोपी को एनसीबी ने न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन


असिस्टेंट डायरेक्टर एनसीबी देवानंद ने बताया कि कई दिनों से प्रेमनगर में नशे की दवाओं की बिक्री की सूचना मिल रही थी। इसके लिए मुखबिरों की टीम लगाई गई थी। स्थानीय कार्यालय के इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम ने सोमवार को प्रेमनगर में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था।

इसका संचालन अमित भाटिया कर रहा था। स्टोर की तलाशी लेने पर वहां से नशे की गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए। इस आधार पर अमित भाटिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनसीबी की टीम अन्य जगहों पर भी कार्रवाई के लिए सूचनाएं जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें