फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की किताबें बेचकर ऐसा काम करता था कर्मचारी, हकीकत जानकर सबके पैरों तले खिसकी जमीन

Wed, 18 Oct 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुस्तकालय की किताबें बेच कर ऐसा काम करता था जो वहां किसी ने सोचा भी न था। जब उसे कॉलेज प्रशासन ने पकड़ा तो देखकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


दरअसल, कर्मचारी लगातार किताबें बेचकर नशे की लत पूरा करता था। कॉलेज प्रशासन ने चोरी करते रंगे हाथों कर्मी को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में हेमचंद्र पांडे चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

वह नशे का आदी है। इधर, कॉलेज के  पुस्तकालय से चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी महंगी महंगी किताबें गायब हो रही थी। लगातार किताबों की चोरी होने पर कालेज प्रशासन ने निगाह रखना शुरू किया। जांच में पाया कि पांडे ही पुस्तकालय से किताबें निकाल कर यहां वहां बेच देता था और उससे मिले रुपयों से नशा करता था।

वहीं प्रशासन ने पांडे को पुस्तकालय से किताबे चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में उसके खिलाफ मेडिकल चौकी पुलिस को तहरीर सौंप दी है। इधर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें