फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चिकित्सा और शैक्षिक पुस्तकों को जीएसटी से मिली छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के लोक सभा में पूछे गए सवाल पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि वर्तमान में मुद्रित पुस्तकें, जिनमें ब्रेल पुस्तकें भी शामिल हैं, जीएसटी से मुक्त हैं।
विज्ञापन

सांसद त्रिवेंद्र ने प्रश्नकाल में सवाल किया कि चिकित्सा और शैक्षिक पुस्तकों पर लगाए गए जीएसटी से छात्रों और शिक्षार्थी पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है। क्या सरकार ऐसी पुस्तकों को जीएसटी से पूरी तरह छूट देने या उन्हें न्यूनतम जीएसटी स्लैब में रखने पर विचार कर रही है। लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि जीएसटी दरें और छूट जीएसटी परिषद की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित की जाति हैं। जो राज्यों और केंद्र के प्रतिनिधियों से मिलकर बना एक संवैधानिक निकाय है। वर्तमान में मुद्रित पुस्तकें जीएसटी से मुक्त हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें