फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली फाइट में मीडियाकर्मियों से मारपीट

Mon, 29 Feb 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेट खली रिटर्न्स की फाइट खत्म होने के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कुछ अराजक तत्वों ने मीडियाकर्मियों को निशाना बना दिया।
विज्ञापन


एक चैनल के पत्रकार को चोटें आईं, जिसका मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने उपचार किया। इससे गुस्साए पत्रकारों ने मौके पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रविवार रात खली रिटर्न्स की फाइट खत्म होने के बाद किसी ने पत्रकारों पर हमला कर दिया। हमले में एक चैनल के पत्रकार को चोटें आई। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया तो उसे होश आया। मामले के बाद मौजूद पत्रकार गुस्सा गए। उनका कहना था कि किसी ने उन पर हमला किया तो पुलिस ने भी सुरक्षा देने के बजाए उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए पत्रकारों ने मौके पर ही पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पत्रकार स्टेडियम में ही धरने पर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक मामला नहीं सुलझा था। पत्रकारों की मांग थी कि हमला करने वाले जो लोग कैमरे में कैद हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें