एसएसपी निवेदिता कुकरेती के आदेश पर संजय कुमार के खिलाफ अश्लील हरकत करने, लज्जा भंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस को कुछ ऑडियो क्लिप देने को भी कहा था।
शहर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि विवेचना अधिकारी सोमवार को पीड़ित महिला के बयान दर्ज करेंगी। इसके बाद उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। महिला ने जो ऑडियो क्लिप देने की बात कही है वह भी अब विवेचक ही पीड़िता से हासिल करेंगी। शुरूआती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरोपी संजय कुमार को नोटिस जारी किया जाएगा।