उसके बाद पुलिस ने यौन उत्पीड़न की धारा में भाजपा नेता संजय कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मीटू पीड़िता ने मार्च में अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी प्रार्थनापत्र दिया।
तब से पीड़िता गृह विभाग और मुख्यमंत्री के कार्यालय दौड़ रही हैं। लेकिन, कहीं प्रार्थनापत्र का पता नहीं चल रहा। अब पीड़िता ने सूचना के अधिकार के तहत प्रार्थनापत्र पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। पीड़िता का कहना है कि अनुभाग अधिकारी तो प्रार्थनापत्र मिलने से इंकार कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि पत्र की खोजबीन की जा रही है।