फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता मीटू प्रकरण: पीड़िता ने एसएसपी को लिखा पत्र, मुकदमे को लेकर लगाया एक और आरोप

Sat, 16 Feb 2019 04:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचक पर पीड़िता ने समझौता का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी निवेदिता कुकरेती को पत्र लिखकर विवेचक बदलने की मांग की है। संजय कुमार के खिलाफ पांच जनवरी को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी को भेजे पत्र में मुकदमे की विवेचना कर रही ज्योति चौहान की शिकायत की है। आरोप है कि विवेचना अधिकारी उन्हें गुमराह कर रही हैं और बार-बार समझौते का दबाव बना रही हैं।

पीड़िता के अनुसार विवेचना अधिकारी उन्हें न्यायालय के आदेशों की जानकारी भी नहीं दे रही हैं। संजय कुमार ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे हासिल किया था। इस स्टे के काउंटर दाखिल करने के लिए पुलिस और पीड़िता दोनों को चार सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट बुलाया गया था। लेकिन, इसकी कोई जानकारी पीड़िता को नहीं दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार विवेचक ज्योति चौहान ने फोन पर इस बात की जानकारी होने से मना किया कि उन्हें हाईकोर्ट बुलाया गया था या नहीं। ज्योति चौहान ने खुद पीड़िता को कहा है कि वह सीओ सिटी के पास चलकर  विवेचना अधिकारी बदलने को कह सकती है। इधर, विवेचक से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। 

मामले की जांच सीओ सिटी के नेतृत्व वाली जांच समिति कर रही है। इसमें कोई व्यक्तिगत विवेचना अधिकारी की जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे में विवेचना अधिकारी बदला जाना है या नहीं इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। 
-निवेदिता कुकरेती, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें