फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo में फंसे भाजपा नेता संजय कुमार ने पुलिस को दिया अपना मोबाइल, खुल सकते हैं कई राज

Sat, 02 Feb 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
संजय कुमार
विज्ञापन

कार्यकत्री से दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार ने अपना मोबाइल पुलिस को सौंप दिया है। पिछले दिनों विवेचना अधिकारी ने उनसे मोबाइल मांगा था। आरोप है मोबाइल से संजय कुमार ने पीड़िता का वीडियो बनाया था।

विज्ञापन


अब मुकदमे की विवेचना अधिकारी ने पीड़िता को मोबाइल की पहचान कराने के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि पांच जनवरी को पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

शुरूआत में आरोप छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के थे, लेकिन पुलिस ने बाद में इसमें दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी थी। मामले में संजय कुमार ने उच्च न्यायालय (नैनीताल) से स्टे हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह संजय कुमार अपने बयान दर्ज कराने के लिए विवेचना अधिकारी के पास पहुंचे थे। उस वक्त विवेचना अधिकारी से उनका मोबाइल भी मांगा था। लेकिन, उन्होंने कुछ दिनों का और समय मांगा था। आरोप है संजय कुमार ने अपने मोबाइल से पीड़िता का वीडियो बनाया है।

दो दिन पहले संजय कुमार ने विवेचना अधिकारी के पास अपना मोबाइल भिजवा दिया है। मामले में अब पुलिस ने पीड़िता को इस मोबाइल की पहचान करने के लिए बुलाया है। हालांकि, पीड़िता बुलावे पर भी पुलिस के पास नहीं पहुंची है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मोबाइल को जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि कोई डाटा इरेज या डिलिट किया गया होगा तो उसकी रिकवरी के प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें