फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में एलआईजी फ्लैटों पर छूट देगा एमडीडीए, सरकारी कर्मचारी भी खरीद सकेंगे फ्लैट

Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जल्द तय की जाएगी छूट, सरकारी कर्मचारी भी खरीद सकेंगे फ्लैट
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) जनवरी में एलआईजी फ्लैटों पर छूट का ऐलान कर सकता है। खास बात यह है कि एमडीडीए के इन फ्लैटों को सरकारी कर्मचारी भी खरीद सकेंगे। 

विज्ञापन


एमडीडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर में एलआईजी फ्लैट बनाए हैं। जिस पर जनवरी में छूट की घोषणा एमडीडीए करेगा। एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एमडीडीए अपने एलआईजी फ्लैटों पर छूट देगा। यह कितनी होगी, इसका निर्धारण जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन

240 फ्लैटों पर मिलेगा कब्जा 

उन्होंने बताया कि इस छूट का लाभ आम जनता के साथ ही सरकारी कर्मचारी भी उठा सकेंगे। एमडीडीए के पास मौजूदा समय में 133 एलआईजी फ्लैट हैं। जल्द ही अन्य परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा। 

एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एमडीडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में 240 ईएसडब्ल्यू फ्लैट बनाए हैं।

लॉटरी के जरिये पिछले वर्ष लोगों को फ्लैट आवंटित कर दिए गए थे, लेकिन नगर निगम से लाभार्थियों की सूची में देरी के चलते उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया था, जिन्हें जनवरी में कब्जा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें