फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 33 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, दुकानें और भवन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
Iविकासनगर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए ने चलाया अभियान
विज्ञापन

I

I- एक भवन स्वामी ने सीलिंग की कार्रवाई के बाद फिर से शुरू कर दिया था निर्माणI

एमडीडीए की टीम ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के बिधौली में 33 बीघा में हो रही दो अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहीं, शिमला बाईपास रोड पर अवैध रूप से बनाई गई चार दुकानों को भी सील कर दिया। टीम ने मेहूंवाला माफी में एक व्यावसायिक भवन को दोबारा सिलिंग की कार्रवाई की। एमडीडीए ने भवन स्वामी को सील हटाने और कॉलोनाइजरों को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।



एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर टीम ने विकासनगर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। सहायक अभियंता पंकज पाठक के नेतृत्व में टीम सबसे पहले शिपला बाईपास रोड स्थित मेहूंवाला माफी पहुंची। यहां कुर्बान अली पूर्व में सील किए गए व्यावसायिक भवन का दोबारा निर्माण करा रहे थे। टीम ने भवन को फिर से सील कर दिया। भवन स्वामी को दोबारा निर्माण कराने पर मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी दी। इसके बाद शिमला बाईपास पर ही रतिराम झिंवरेड़ी की ओर से अवैध रूप से चार दुकानों का निर्माण किया गया था। टीम ने सभी दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद टीम सीधा बिधौली पहुंची। यहां पोस्ट ऑफिस के पास दो स्थानों पर 18 बीघा और 15 बीघा भूमि पर अवैध रूप प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने प्लॉटिंग में बनाई गई पक्की सड़कों, मकानों की चहारदीवारी और नींव को जेसीबी से तोड़ दिया। करीब छह घंटे तक टीम की कार्रवाई जारी रही। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि सीलिंग और ध्वस्तीकरण के बाद दोबारा निर्माण कार्य करने वालों पर मुकदमे दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें