राजधानी देहरादून के आढ़त बाजार रि-डेवलपमेंट प्लान पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एक कदम आगे बढ़ गया है। प्राधिकरण ने प्रापर्टी सर्वे की शुरुआत कर दी है।
प्रशासन की यह कार्रवाई स्थानीय दुकानदारों की सहमति के बाद की जा रही है। इसके बाद सड़क पर चौड़ीकरण का काम होगा, जिससे शहर को जाम से निजात मिल जाएगी।
एमडीडीए की शर्तें
दुकानदारों को इस सड़क पर आढ़त का व्यवसाय बंद करना होगा। लेकिन वे यहां कोई अन्य व्यवसाय कर सकेंगे।
आढ़त के व्यापार के लिए प्राधिकरण मार्केट रेट पर जमीन दिलाएगा, जिसकी कीमत व्यापारी अदा करेंगे। दुकान का जितना स्पेस जाएगा, उतने ही स्पेस की दुकानें प्राधिकरण की ओर से आवंटित की जाएंगी।
चकराता रोड पर सुनवाई अगले सप्ताह
चकराता रोड रि-डेवपलमेंट प्लान पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। अगले सप्ताह इस प्रकरण में अंतिम फैसला आने की उम्मीद है। कोर्ट का फैसला किस पक्ष में आएगा, इसे लेकर दुकानदारों में बेचैनी है।