एमडीडीए की ओर से बिना नक्शा पास कराए की जा रही अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को हरबर्टपुर में करीब 15 बीघा पर की जा रही प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया गया।
एमडीडीए की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार फतेहपुर, हरबर्टपुर में जीआईसी इंटर कॉलेज के निकट अवैध प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पाया गया कि 15 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। जिसका कोई नक्शा पास नहीं कराया गया। भूमि स्वामी से कागजात मांगे गए। लेकिन कोई कागज नहीं मिले। इसके बाद 22 मई को अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए गए थे। बुधवार को मौके पर पहुंची एमडीडीए की टीम ने जेसीबी से प्लाॅटिंग के लिए किए गए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान एई अभिषेक भारद्वाज, जेई जितेंद्र मौर्य, जेई युगांक रावत, सुपरवाइजर अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।