फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 100 बीघा जमीन पर एमडीडीए बनाएगा नया आढ़त बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) पटेलनगर में करीब 100 बीघा जमीन पर नया आढ़त बाजार बनाएगा। इस पर सभी आढ़तियों से बात कर सहमति ले ली गई है।
विज्ञापन

आढ़त बाजार होलसेल डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र गोयल ने बताया कि जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और डीएम सोनिका की मौजूदगी में आढ़त बाजार को पटेलनगर स्थित बाजार पुलिस चौकी के पीछे स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया। पूरा बाजार शिफ्ट करने के लिए करीब 200 दुकानों की जरूरत पड़ेगी। ये दुकानें 100 से 400 वर्गमीटर तक की होंगी। इनमें दुकानों के साथ गोदाम भी होंगे। उनका कहना है कि आढ़त बाजार में लगने वाले जाम के कारण सारा व्यापार चौपट हो चुका है। इसलिए बाजार शिफ्ट करना ही अंतिम विकल्प है। वहीं, व्यापारियों ने मांग रखी है कि एमडीडीए आढ़त बाजार का नक्शा तैयार करे। इसके बाद सहमति के आधार पर दुकानों का आवंटन करा लिया जाएगा।

आढ़त बाजार के कारण शहर का यातायात प्रभावित होता है। आढ़त बाजार को शिफ्ट करने के लिए व्यापारियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है। आढ़तियों ने कुछ मांगें रखी हैं। उन पर शासन स्तर पर सहमति के बाद प्रोजेक्ट पर आगे कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीए


बैठक में एमडीडीए ने आढ़त बाजार को पटेलनगर में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा था। इस पर आढ़ती भी सहमत हैं। जल्द स्थलीय निरीक्षण कर इस संबंध में आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
-सोनिका, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें