तीन बच्चों सहित परिवार के आठ सदस्यों के बीच जब वह झील किनारे बोटिंग का टिकट लेने लगीं तो बोट यूनियन से जुड़े लोगों ने उन्हें पहचान लिया। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार की बोट से उन्होंने परिवार के संग झील में डेढ़ घंटे तक रोमांच का सफर किया।
उनके पुत्र चुंगथांगलेन, खुपनिवार कॉम, रेचुंग्वर कॉम ने बनाना राईडिंग और वॉटर स्कूटर का मजा लिया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी कृत्रिम झील भारत ही नहीं एशिया में भी गिनीचुनी है। वॉटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए यह शानदार गंतव्य बन सकता है।
इससे पहले उन्होंने धनोल्टी ईको पार्क पहुंचकर वहां की खूबसूरती को नजदीक से निहारा। झील से बोटिंग करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना हुईं। इस मौके पर बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान, प्रदीप पंवार, वीरेंद्र नेगी, गब्बर सिंह पंवार, जितेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।