फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव

Mon, 14 Jan 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में दून मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने शनिवार देर रात को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। हॉस्टल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्र एक साल से ज्यादा समय से डिप्रेशन में चल रहा था।

विज्ञापन


पटेलनगर की चौकी प्रभारी बाजार गिरीश नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान दिलीप कुमार निवासी गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई है। दिलीप दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था और एक अन्य छात्र के साथ ब्यॉज हॉस्टल में रहता था। पता चला है कि साथी छात्र करीब एक माह से अपने घर पर गया हुआ है। इस वक्त दिलीप अकेला ही कमरे में था। 

दिलीप को अंतिम बार शुक्रवार को हॉस्टल परिसर में देखा गया था। इसके बाद से वह किसी को नजर नहीं आया। शनिवार को उसके परिजन फोन कर रहे थे तो काल नहीं उठाई गई । इस कारण उसकी माँ ने पड़ोसी कमरे में रहने वाले छात्र को फोन किया तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप पंखे के सहारे लटका हुआ था। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीछे उतारा। दिलीप की जीभ बाहर निकली हुई थी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

चौकी प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि उसके फोन में 75 मिस्ड कॉल थी। कमरे से एक दवाओं का परचा भी मिला है। यह पर्चा श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल का है जिसमे चिकित्सकों से पूछा गया तो पता चला कि ये दवाएं डिप्रेशन की है। इससे मालूम हुआ कि दिलीप डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है वह 2017 से ये दवाएं ले रहा था। परिजनों को सूचना दे दी गयी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें