एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से सोमवार को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट में उन सभी छात्रों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने पंजीकरण कराने के बाद फॉर्म भर दिया होगा। शाम को अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसमें केवल वही छात्र शामिल होंगे, जिनकी सिक्योरिटी फीस जमा हो जाएगी।
सिक्योरिटी फीस जमा करने के यह दो नए विकल्प
1. छात्र सोमवार की शाम पांच बजे तक फाइनेंस कंट्रोलर, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी, देहरादून के नाम बैंक ड्राफ्ट बनवाकर जमा करा सकते हैं।
2. विवि के बैंक खाता संख्या 50264859276(वित्त नियंत्रक, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि देहरादून, आईएफएससी एएलएलए0211873) में आरटीजीएस/एनईएफटी/डायरेक्ट से भी जमा करा सकते हैं। जमा पर्ची और अपना नीट का प्रवेश पत्र की फोटो विवि की ई-मेल आईडी ukneetcounselling@gmail.com पर सोमवार की शाम पांच बजे तक भेज सकते हैं।
(विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क भुगतान का विकल्प भी मौजूद रहे।)