फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए अच्छी खबर, बढ़ सकती हैं एमबीबीएस की 100 सीटें  

Tue, 04 Jun 2019 08:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में इस साल एमबीबीएस की 100 सीटें और बढ़ सकती हैं। अल्मोड़ा राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमसीआई के निरीक्षण के बाद की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इसके बाद कॉलेज में इंस्ट्रूमेंट्स की खरीदारी और फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन


सरकार ने चार वर्ष पहले अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। कुछ माह बाद बजट के अभाव में कॉलेज का निर्माण कार्य अटक गया था। इसके बाद सरकार ने गत वर्ष कॉलेज में प्रिंसिपल की नियुक्ति कर दी थी। प्रिंसिपल ने निर्माण का काम अपने हाथ में लिया।

इस दौरान सरकार ने मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पद भी सृजित कर दिए। एमसीआई ने निरीक्षण करने के बाद कॉलेज की खामियों की कंप्लायंस रिपोर्ट भी भेज दी। पदों पर आचार संहिता के चलते भर्ती नहीं हो पाई थी। कंप्लायंस रिपोर्ट का जवाब भेजा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, राज्य और केंद्र सरकार इस मेडिकल कॉलेज को इसी साल से शुरू करना चाहती हैं।
विज्ञापन


सरकारी कॉलेजों में यह हो सकती हैं सीटें
कॉलेज का नाम    एमबीबीएस सीटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर    100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी    100
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून    150
राजकीय अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा    100

सीधे 85 सीटों का मिलेगा लाभ 
अगर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज इस साल शुरू होता है तो 85 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। दरअसल, इस कॉलेज में 100 सीटें मिलेंगी, जिसमें से 15 सीटें ऑल इंडिया कोटे के तहत भरी जाएंगी और 85 सीटें राज्य कोटे के तहत भरी जाएंगी। 

कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कुछ इंस्ट्रूमेंट्स और फैकल्टी की भर्ती शुरू की जा रही है। एमसीआई की कंप्लायंस रिपोर्ट का जवाब भेजा जा चुका है। अब केवल एमसीआई से अनुमति का इंतजार है। इसी साल से एमबीबीएस शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

- डॉ. आरजी नौटियाल, प्रिंसिपल, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें