फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में एमबीए, बीएड की प्रवेश परीक्षा कराएगा एनटीए, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

Tue, 25 Jun 2019 02:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के एमबीए और बीएड की प्रवेश परीक्षा इस साल से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कराएगी। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


इग्नू से एमबीए व बीएड करने वालोें को एक जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद 27 जुलाई को देशभर में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। आवेदन का शुल्क भी ऑनलाइन जमा कराना होगा।

उत्तराखंड में इस प्रवेश परीक्षा के लिए देहरादून, रुड़की और हल्द्वानी को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा ऑनलाइन होगी। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि पहली बार इन पाठ्यक्रमों में दाखिले को एनटीए की ओर से परीक्षा कराई जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 01 जुलाई
आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि : 02 व 03 जुलाई
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 10 जुलाई
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 27 जुलाई
 
आवेदन शुल्क : 600 रुपये
यहां करें आवेदन : ntaignou.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें