फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः मेयर और बीजेपी नेता समर्थकों के बीच हुआ 'खूनी' संघर्ष, सामने आई ये बड़ी बात

Sun, 13 Aug 2017 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
manoj garg
विज्ञापन
बारिश के दौरान प्रेमनगर आश्रम के पास अतिक्रमण हटवाने पहुंचे मेयर मनोज गर्ग पर काबीना मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम के सेवकों तथा कर्मचारियों की ओर से हमला करने तथा इसके बाद हुए खूनी संघर्ष शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन


अब हरिद्वार मेयर मनोज गर्ग पर चोट लगने का नाटक करने क‌े आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी हुए एक वीडियो में मनोज गर्ग बिल्कुल स्वस्‍थ्य नजर आ रहे हैं। जबकि पहले उनके गंभीर रूप से घायल होने की खबर और फोटो सामने आई ‌थीं। कुछ समाचार चैनलों द्वारा भी यह वायरल वीडियो दिखाई गई। जिसमें मनोज गर्ग के सिर पर कोई पट्टी नहीं है और वह मोबाइल पर बात कर रहे हैं।

लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद चारों ओर मेयर की बुरा-भला कहा जा रहा है। इस पर मेयर मनोज गर्ग का कहना है कि न मैंने खुद पट्टी बंधवाई और ही खुलवाई। हरिद्वार में डॉक्टर ने पट्टी बांधी थी। देहरादून सीएमआई अस्पताल पहुंचने पर यहां के डॉक्टर ने हटवा दी। मैंने कभी नहीं कहा कि मेरे सिर पर टांके आए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को बारिश के दौरान हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम के पास अतिक्रमण हटवाने पहुंचे मेयर मनोज गर्ग पर काबीना मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम के सेवकों तथा कर्मचारियों की ओर से हमला करने तथा इसके बाद हुए खूनी संघर्ष का मामला शुक्रवार को और भी ज्यादा तूल पकड़ गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने मेयर के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को हड़ताल कर दी तथा दफ्तरों में तालाबंदी कर कर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

सतपाल के आश्रम के सेवक और कर्मचारियों द्वारा हमले का आरोप

manoj garg
प्रेमनगर आश्रम से सटी कॉलोनी के लोग भी काबीना मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। वहीं दूसरी ओर मेयर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सतपाल महाराज के अनुयायियों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को मेयर मनोज गर्ग पर सतपाल महाराज के आश्रम के सेवक और कर्मचारियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव और लाठी डंडे चले थे।

शुक्रवार को सुबह यह मामला और तूल पकड़ गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा करते हुए शहर में कूड़ा नहीं उठाया। दफ्तरों में तालाबंदी कर जुलूस निकाला। जिससे पूरे शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं। पुलिस द्वारा प्रेमनगर आश्रम जाने से रोके जाने पर वे रानीपुर मोड के पास धरना देकर बैठ गए। नगर निगम की सहयोगी केआरएल कंपनी के कर्मचारियों ने भी कूड़ा नहीं उठाया। इस बीच मेयर मनोज गर्ग की तबियत रात में और ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के सीएमआई अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

पुलिस प्रशसन की ओर से दोनों तरफ से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को दिन भर पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर लगाए रहे। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। सतपाल महाराज के खिलाफ कालोनीवासियों के लामबंद होने के बाद मामला और ज्यादा तूल पकड़ रहा है। पुलिस ने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें