फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 400 मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो लोग घायल

Tue, 17 Jul 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
हादसे में दो लोग घायल हुए हैं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मंगलवार को मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक मैक्स वाहन 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिन्हें 108 की मदद से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यहां गलोगी पावर हाउस के पास सुबह आठ बजे मैक्स संख्या यूके 07 सीए 7079 सड़क से नीचे लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम द्वारा मिलकर रेस्क्यू कार्य किया गया।

दोनों घायलों को खाई से निकाल कर 108 से देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सौरभ पुत्र ललिता प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी टिहरी गढ़वाल तथा सतपाल पुत्र बचन सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल घायल हो गए। कोलूखेत चौकी इंचार्ज अनिल भट्ट ने बताया कि सौरभ की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें