देहरादून। मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने 30 वर्षीय युवक के पेट में फांसी नुकीली चीजें निकालकर उसकी जान बचाई। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि युवक को गंभीर पेट दर्द की शिकायत के साथ आपातकालीन स्थिति में लाया गया था। उसके रिश्तेदारों ने बताया कि उसने कुछ धारदार चीजें निगल ली होंगी, क्योंकि वह कुछ घंटों के लिए उनकी निगरानी में नहीं था। जांच में छोटी आंतों में काफी सारी लोहे की कीलें, हेयर पिन और रेजर ब्लेड दिखाई पड़ी। गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी टीम में शामिल डॉ रविकांत गुप्ता , मेडिकल डायरेक्टर और एचओडी एवं डॉ मयंक गुप्ता, कंसलटेंट ने इस केस पर साथ काम किया। उन्होंने तुरंत स्थिति का मूल्यांकन किया और इस पेंचीदा केस को सिर्फ एक घंटे में बिना चीड़ फाड़ या बड़ा ऑपरेशन करे एण्डोस्कोप की मदद से सफलतापूर्वक कर दिया।