देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड का पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है । यहां का आम जनमानस पर्यावरण के प्रति काफी सचेत है और वन, गदेरे, धारा नोला जीव जंतु पेड़ पौधे जीवन का हिस्सा है। पहाड़ की महिलाओं ने जंगल बचाने को लम्बा संघर्ष किया और पेड़ो को कटने से बचाने को अपनी जान जोखिम में डाल कर तश्करो का मुकाबला किया। चिपको, मैती जैसे आंदोलन की बदौलत आज पहाड़ व यहाँ का पर्यावरण सुरक्षित है जिसको विश्व स्तर पर काफी ख्याति प्राप्त हुई । अब उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में यहां की मूलभावना रहन सहन आर्थिकी को बढ़ावा देते हुये केंद्र सरकार उत्तराखंड को ग्रीन बोनस दे । - मनीष भट्ट