फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Uttarakhand: गौरीकुंड हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई मैक्स, हादसे में दो की मौत, छह घायल

Sat, 08 Nov 2025 08:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भीरी बाजार के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना आ रही है। हादसे में फिलहाल दो लोगों की मौत की खबर है। 
विज्ञापन
खाई में गिरी मैक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के गौरीकुंड हाईवे पर भीरी बाजार में स्टेट बैंक के समीप शाम करीब साढ़े 6 बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह घायल हैं। जिनका उपचार सीएचसी अगस्त्यमुनि में उपचार चल रहा था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है ये सभी लोग मक्कू में आयोजित मेले में गए थे। सभी फेरी का काम करते थे। दुर्घटना में सड़क किनारे छह दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतक की पहचान
1. विकास पुत्र श्रीराम ग्राम किसरौला, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
2. शिशुपाल, निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें