फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauritius PM Uttarakhand Visit: नरेंद्रनगर पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, प्राकृतिक सुंदरता देख हुए मंत्रमुग्ध

Fri, 12 Sep 2025 05:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/टिहरी

सार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम चार दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम आज देहरादून पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से नरेंद्रनगर तक सड़क किनारे स्कूली छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स ने उनका स्वागत किया। वह चार दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।

विज्ञापन


दोपहर बाद करीब 3 बजे वह विशेष विमान से एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, डीएम देहरादून सविन बंसल और एसएसपी अजय कुमार ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद वह सड़क मार्ग से होते हुए नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए। इस दौरान शहर में इंद्रमणि बडोनी चौक पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी बैंड और स्कूल बैंड के साथ स्वागत किया। छात्रों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। बताया जा रहा है कि वह यहां 15 सितंबर तक रहेंगे।
विज्ञापन


PM Modi Dehradun Visit: विस्फोट के साथ 16 घरों पर गिरा मलबा, फसले चौपट, प्रभावितों ने पीएम मोदी को सुनाई व्यथा

जीरो जोन घाेषित किया गया था
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी। वह दोपहर बाद करीब एयरपोर्ट से ढालवाला तक जीरो जोन घोषित किया गया था करीब 30 मिनट तक रहा। इस दौरान इंद्रमणि बडोनी चौक पर वाहनों को रोक दिया गया था।वहीं टिहरी जनपद में ढालवाला से नरेंद्र नगर तक जीरों जाने घोषित किया गया था। इस क्षेत्र के वाहनों को भद्रकाली में रोका गया था।
विज्ञापन

प्राकृतिक सुंदरता देख मंत्रमुग्ध हुए 
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर नरेंद्रनगर पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राजदरबार में स्थित होटल में स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक स्वागत गीत गाकर और माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर सराहना की।

शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे डॉ. रामगुलाम का काफिला पांच सितारा होटल पहुंचा। जहां जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। होटल प्रबंधन की ओर से उन्हें तुलसी की माला भी भेंट की गई। प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वीणा रामगोपाल ऋषिकेश के सुंदर नजारे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ऋषिकेश और हरिद्वार का भी दौरा करेंगे।

उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ढालवाला से नरेंद्रनगर बाइपास तक के पूरे क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया था। साथ ही चंबा की तरफ से आने वाले वाहनों को बाइपास पर रोक दिया गया था। प्रधानमंत्री का काफिला निकलने के बाद ही यातायात फिर से सामान्य हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें