फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेलाकुई में पांवटा हाईवे पर लगा भीषण जाम, डेढ़ घंटे थमे रहे पहिये

Fri, 16 Oct 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से होकर गुजरने वाले देहरादून-पांवटा राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक क्रेन के खराब हो जाने से जाम लग गया। जाम लगने से मार्ग पर दौड़ रहे वाहनों के पहिए थम गए और लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। इस स्थिति से स्कूली बच्चों व प्रतिदिन कामकाज व नौकरी आदि पर जाने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह लगभग सवा आठ बजे रामपुर की ओर से आ रही एक क्रेन अचानक से राजमार्ग के बीचोबीच बंद हो गई। क्रेन के बंद हो जाने से मार्ग के दोनों ओर यातायात ठप हो गया। यातायात की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण सुबह के समय उत्पन्न हुई इस स्थिति का खामियाजा स्कूली छात्र-छात्राओं व प्रतिदिन आवाजाही करने वाले नौकरी पेशा लोगों को भुगतना पड़ा। मार्ग पर यातायात अधिक होने के कारण कुछ ही देर में बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। उधर क्रेन का सेल्फ खराब होने के कारण उसे स्टार्ट नहीं किया जा सका, जिससे समस्या अधिक गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बमुश्किल क्रेन को धकेलकर रास्ते के एक किनारे पर खड़ा कराया। लगभग डेढ़ घंटे के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि फिलहाल मार्ग पर यातायात सुचारू है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें