फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक हत्या से दहला देहरादून: परिवार के पांच सदस्यों को उतारा मौत के घाट, मासूम बच्चियों पर भी नहीं किया रहम

Mon, 29 Aug 2022 05:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सोमवार सुबह सामूहिक हत्या की खबर से देहरादून दहल उठा। एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने मासूम बच्चियों पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के पास रानीपोखरी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटी माता व आरोपी की पत्नी शामिल है।

आरोपी ने चाकू से वार कर सभी को मौत को घाट उतार दिया। रानीपोखरी नागाघेर में परिवार के लोगों की हत्या करने का आरोपी कई सालों से नागा घेर में रह रहा था। प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पूजा पाठ करता था।और शांत ही रहता था। उसने घटना को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक
  • बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता
  • नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी
  • अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री
  • अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री
  • स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री 

ये भी पढ़ें...Dehradun: भारी बारिश के बाद काठ बंगला में तीन लोग मलबे में दबे, कैबिनेट मंत्री देख रहे बचाव कार्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें