फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: गहरी खाई में गिरी मारुति कार, एक की मौत और चार गंभीर घायल 

Tue, 28 May 2019 02:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौण टिहरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

टिहरी में नगुन-भवान-सुवाखोली-मोटर मार्ग पर चंडीगढ़ से धरासू तिलपड़ आ रही मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कार संख्या सीएच 01 टी 9851 बिकोल गांव के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को खाई से निकाला गया। तहसील प्रशासन कण्डीसौड़ को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार कण्डीसौड़ व स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां पर रतन माला पत्नी भोला दत्त( 76 वर्ष ) की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य चार घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।    
विज्ञापन


कार सवारों की सूची:
1-इन्द्र देव नौटियाल पुत्र भोला दत्त उम्र 50 बर्ष (चालक) घायल
4-रुकमणी देवी पत्नी इन्द्रदेव नौटियाल (48)घायल
3-मधु पुत्री इन्द्र देव( 21) घायल
4-शालिनी पुत्री भगवती प्रसाद अवस्थी घायल
5-रतन माला पत्नी भोलादत्त( 76) उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें