फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी से देहरादून की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी, दो की मौत, तीन घायल

Sun, 09 Dec 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मृतक अनिल कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि युवती समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


रफ्तार इतनी तेज थी कि कार सड़क पर कई बार पलटी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। युवक युवतियां मसूरी रोड से पार्टी कर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में साईं मंदिर के पास हादसा हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं, जबकि घायलों को दून और श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन

मृतकों की पहचान अनिल कुमार (26) सिंह पुत्र चंद सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा और नीरज (20) पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट तहसील घनसाली टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। जबकि, रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार, ऋषभ सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार और अदिति नेगी पुत्री राज कमल निवासी बंजारावाला नेहरू कॉलोनी हादसे में घायल हुए हैं।

सभी युवक युवतियां आपस में नाते रिश्तेदार हैं। जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार पिथौरागढ़ में एक निजी फर्म में सिविल इंजीनियर है। उसे रविवार को सीटेट की परीक्षा देनी थी, जिसके लिए वह शनिवार शाम को देहरादून आया था। जबकि, अदिति को भर्ती कर बाकी दोनों को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने अदिति को छुट्टी दे दी, लेकिन रोहित और ऋषभ श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें