दिल्ली में हादसे का शिकार हुए सीमा सुरक्षा बल के विमान में शहीद उत्तराखंड के डिप्टी कमांडेंट भगवती प्रसाद भट्ट की पत्नी ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
उनका कहना है कि मौत के एक सप्ताह बाद भी सरकार के किसी नुमाइंदे और प्रशासनिक अधिकारी ने उनके परिजनों की सुध नहीं ली है। इस बात से बीपी भट्ट के परिजन काफी व्यथित हैं और उनका कहना है कि उन्हें सरकार से इस तरह की उपेक्षा की उम्मीद नहीं थी।
बीते मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल का सुपरकिंग विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दस मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से रुद्रप्रयाग निवासी डिप्टी कमांडेंट भगवती प्रसाद भट्ट की मृत्यु हो गई थी।
डिप्टी कमांडेट बी पी भट्ट की मौत के सप्ताह भर बाद भी उत्तराखंड सरकार की ओर से उनके परिजनों को सहायता मिलना तो दूर किसी ने उनका हालचाल तक जानना उचित नहीं समझा।